भारतीय युवा चेतना मंच चलाएगा वृक्षारोपण व जनजागरण अभियान

0 55

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। भारतीय युवा चेतना मंच की समन्वय बैठक में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। समाज में जागरूकता और लोगों के सहयोग से बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।

 

उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए वृक्षों के महत्व एवं सुरक्षा पर गोष्ठियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करें। साथ ही लोगों को देशी आम, जामुन, अमरूद, कटहल, बरगद आदि फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करें।

 

बैठक की शुरुआत अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पटका पहनाकर तथा तिलक लगाकर स्वागत के साथ हुई।

 

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल शाहजहांपुर के नगर अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं तथा इनके संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

 

वरिष्ठ समाजसेवी रामरक्षपाल के प्रस्ताव पर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इसी माह वृक्षारोपण एवं संरक्षण अभियान चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

 

मंच के संयोजक प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि भारतीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण के साथ-साथ युवा पीढ़ी को तनावमुक्त एवं आशावादी बनाने के उद्देश्य से मंच वरिष्ठ छात्रों और युवाओं को सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रमों से जोड़ने का कार्य करेगा।

 

बैठक में राजेश मिश्रा, सदानंद अग्निहोत्री, प्रदीप दीक्षित, जयपाल सिंह, नीरज पाठक, श्याम मोहन मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव, गोपाल कृष्ण वर्मा, राकेश सिंह, योगेंद्र त्यागी, आसू पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment