राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 15 जुलाई को करेंगी सांदीपनी विद्यालय नरिया का लोकार्पण

दौरा कार्यक्रम जारी, जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश

0 114

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव

 

 

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री व डिंडौरी जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 15 जुलाई 2026 को डिंडौरी जिले के प्रवास पर रहेंगी। जारी अधिकृत दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 11:30 बजे सांदीपनी विद्यालय, नरिया परिसर में नवनिर्मित सांदीपनी विद्यालय भवन के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्रीमती बागरी 14 जुलाई को अपराह्न 4 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि में जबलपुर पहुंचेंगी। 15 जुलाई को प्रातः 9:30 बजे जबलपुर से डिंडौरी के लिए रवाना होकर 11:30 बजे सांदीपनी विद्यालय, नरिया में आयोजित लोकार्पण समारोह में सहभागिता करेंगी। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे सतना के लिए प्रस्थान करेंगी।

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करने तथा कार्यक्रम स्थल का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि समारोह का आयोजन सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment