बड़खेरा पंचायत में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: शिकायतों के बाद भी जांच नहीं, सरपंच-सचिव पर फर्जी बिलों से राशि आहरण का आरोप

0 99

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव )

 

नल-जल योजना, रिचार्ज पिट, नाला विस्तारीकरण सहित कई निर्माण कार्यों में अनियमितताओं का आरोप; ग्रामीणों ने निष्पक्ष तकनीकी जांच और कार्रवाई की मांग उठाई

जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़खेरा में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण हर प्रसाद उरैती सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि पंचायत में नल-जल योजना, रिचार्ज पिट, नाला विस्तारीकरण तथा अन्य निर्माण कार्यों में फर्जी बिल-वाउचर लगाकर शासकीय राशि का आहरण किया गया है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने जनपद पंचायत, एसडीएम और जिला प्रशासन सहित विभिन्न स्तरों पर कई बार लिखित शिकायतें कीं, लेकिन आज तक किसी भी शिकायत की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार नल-जल योजना में सामग्री खरीदी के नाम पर फर्जी बिल लगाए गए, जबकि रिचार्ज पिट और नाला विस्तारीकरण जैसे कार्यों में भी बिना गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए भुगतान निकालने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की तकनीकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो वे जिला मुख्यालय पहुंचकर जनआंदोलन करने को विवश होंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment