ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने लगभग ₹80 लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

0 175

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव

 

पंचायत भवन, सीसी रोड, रंगमंच और स्कूल भवन सहित कई विकास कार्यों की रखी आधारशिला

 

शहपुरा (डिंडोरी)। विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने ग्राम पंचायत मरवारी, रावणकुंड, पिपरिया, सरई सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगभग ₹80 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी।

 

इस दौरान ग्राम पंचायत दल्का खम्हरिया में ₹37 लाख की लागत से बनने वाले नवीन पंचायत भवन, ग्राम कहेंजरा में ₹6 लाख की लागत की सीसी रोड, ग्राम रावणकुंड में ₹2 लाख की लागत से बनने वाले रंगमंच, ग्राम आबादी पिपरिया में ₹10 लाख की लागत की सीसी रोड तथा ग्राम पंचायत सरई में नवीन प्राथमिक शाला भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, पंचायत भवन और सामुदायिक अधोसंरचना के विकास से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने संबंधित विभागों से सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।

 

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आर्मो, भाजपा के जिला पदाधिकारी दुर्गेश साहू, हिरेंद्र मरावी, राजेंद्र तिवारी, श्रीमती प्रीति झरिया, जनपद सदस्य देवीदीन झरिया सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment