शाहजहांपुर में वृक्षारोपण महाभियान के तहत डंपिंग यार्ड और एडीटीसी कांट में पौधरोपण

0 63

शाहजहांपुर में वृक्षारोपण महाभियान-2026 के अंतर्गत शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्षा ममता यादव के नेतृत्व में डंपिंग/डिटेंशन यार्ड में तथा आरटीओ बरेली के नेतृत्व में एडीटीसी कांट परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा, सहायक संभागीय पर्यावरण अधिकारी (प्रशासन) एवं यात्री/मालकर अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

परिवहन विभाग को जनपद में कुल 3,800 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें परिवहन कार्यालय द्वारा 1,520 तथा परिवहन निगम द्वारा 2,280 पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा।

 

अधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सभी की सहभागिता आवश्यक है। पौधों का संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है, ताकि भविष्य में वे विकसित होकर हरित वातावरण के निर्माण में योगदान दे सकें। वृक्षारोपण महाभियान के तहत जनपद में निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment