6 करोड़ की सड़क में कुछ ही महीनों में दरारें, जगह-जगह पैचिंग शुरू

0 6

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख ‘ग्रीन प्रोजेक्ट’CM GRID से बनी सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख ‘ग्रीन प्रोजेक्ट’ CM GRID योजना के तहत शहरी सड़क विकास के लिए बनाई जा रही शाहजहांपुर नगर निगम की महंगी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से संकटमोचन मंदिर से लिवाज टेलर तक लगभग 400 मीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के कुछ ही महीनों बाद सड़क के बीच-बीच में दरारें दिखाई देने लगी हैं। अब इन दरारों को

 

छिपाने के लिए जगह-जगह पैच लगाए जा रहे हैं।

सड़क पर आई दरारों और हो रही पैचिंग ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जब मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी और प्रमुख CM GRID योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़क की हालत इतनी जल्दी खराब होने लगी है, तो आम सड़कों की गुणवत्ता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

 

मामले की जानकारी मिलने पर महापौर अर्चना वर्मा मौके पर पहुंचीं और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सड़क की स्थिति देखकर उन्होंने नगर निगम के निर्माण विभाग के एक्सईएन के प्रति कड़ी नाराजगी जताई।महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने तथा लापरवाही मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

अब बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हो रही इस सड़क में इतनी जल्दी दरारें कैसे आ गईं ? क्या निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन किया गया था ? यदि सड़क की गुणवत्ता सही थी तो कुछ ही महीनों में पैचिंग की नौबत क्यों आई ?

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment