MPPSC में असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं सिहावल की बिटिया आरती द्विवेदी, क्षेत्र में खुशी की लहर

0 167

सीधी।

सीधी जिले की सिहावल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सजवानी निवासी बिटिया आरती द्विवेदी, पिता श्री सूर्यप्रकाश द्विवेदी का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की भर्ती परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

आरती द्विवेदी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि ग्राम सजवानी, सिहावल क्षेत्र एवं पूरे सीधी जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर छात्राओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरणा मिलेगी।

उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि आरती अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम और अधिक रोशन करेंगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment