भाकपा माले प्रखंड कमिटी घोसी द्वारा बालू माफिया व अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी के खिलाफ प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया। 

0 66

घोसी (जहानाबाद) भाकपा माले प्रखंड कमिटी द्वारा प्रतिरोध मार्च का किया गया आयोजन! जहां बड़ी संख्या में भाजपा माले कार्यकर्ताओं सहित समर्थको ने भाग लिया! यहां बता दें कि प्रतिरोध मार्च से पूर्व भाकपा माले जिला सचिव विजय कुमार के नेतृत्व में घोसी प्रखंड कमिटी की बैठक माले कार्यालय में किया गया,बैठक मे अपराधियों द्वारा चैतीपिपर ग्राम में की गई गोलीबारी मे घायल व्यक्ति के बेहतर इलाज की सुविधा सभी अपराधियों को अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग व चैयतिपिपर के गरीबों के सुरक्षा की गारंटी की मांग की गई । बैठक के उपरान्त भाकपा माले कार्यालय से प्रतिवाद मार्च निकाला गया जो प्रखण्ड कार्यालय से मुख्य मार्ग होते हुए घोसी आम्बेडकर चौक के पास सभा मे तब्दील हो गयी ! इस दौरान मार्च का नेतृत्व भकपा माले राज्य कमिटी सदस्य का०रविन्द यादव,घोसी प्रखंड सचिव अरुण बिन्द, संजय कुमार चन्द्रवंशी,वुन्देल दास,कमलेश कुमार, बुद्धदेव यादव,उदरेश पासवान, इन्द्रेश पासवान ने की। वहीं नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने बिहार सरकार पर सवाल खड़े करते हूए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रोज अपराधियों को पिंड दान की बात करती है परन्तु अपराधी बेखौफ अपराध करते हूए हत्या बलात्कार व गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं ,बिहार मे बुल्डोजर व अपराधियों का इकबाल बुलन्द हों रहा है और सम्राट चौधरी की पुलिस सिर्फ फेंक इनकाउंटर करने में लगी है या अपराधियों व बालु माफिया से पैसा बसुलने मे लगीहै,उसी का ताजा उदाहरण चैतीपिपर की घटना है जो दिन के उजाले में लगभग नौ दस बजे बीस पच्चीस की संख्या में अवैध हथियार के साथ चैतीपिपर गांव पर दो पहिया बाहन पर चढ़कर गोलीबारी कर पांच लोगों को घायल कर दी ,उस समय पुलिस नही पहूचती है बल्कि जब ग्रामीणों द्वारा प्रतिरोध करते हूए एक अपराधी को पकड़ लिया जाता है तो उसे बचाने हेतु पुलिस ज़रूर पहूंच जाती है। इस अवसर पर प्रतिरोध मार्च में भाकपा माले नेता प्रेमचंद मांझी, प्रकाश बिन्द, मुखिया अशोक कुमार साहू,मदन यादव,गौतम कुमार, राजकुमार यादव वरूण पासवान, अम्बिका यादव सहित कई लोग मौके पर मौजूद थे!

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment