छठ पूजा की तैयारियों का विधायक रीति पाठक ने लिया जायजा

0 2,033

 

गोपालदास बांध स्थित छठ घाटों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई, सजावट, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने अधिकारियों को दिए निर्देश

 

सीधी। छठ पूजा के पावन पर्व को लेकर सीधी विधायक रीति पाठक ने आज गोपालदास बांध, सीधी में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा के लिए तैयार किए जा रहे घाटों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

विधायक ने घाटों पर साफ-सफाई, सजावट, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि पूजा-अर्चना के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

इस दौरान विधायक रीति पाठक के साथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment