जन कल्याण 2026 शिविर का हुआ सफल समापन, 27 हितग्राहियों को वितरित किए गए हितलाभ

रिपोर्टर-सोहन श्याम
डिंडौरी-कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में नगर परिषद डिंडोरी परिसर में आयोजित जन कल्याण 2026 शिविर (12 से 14 जून 2026) का समापन अवसर पर श्रीमती सुनीता सारस, अध्यक्ष नगर परिषद डिंडोरी की अध्यक्षता में परिषद के सभापतिगण, पार्षदगण एवं एल्डरमेन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।समापन अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के 12, नवीन नल कनेक्शन के 06, पीएम स्वनिधि योजना के 06, पात्रता पर्ची के 02 तथा संबल अनुग्रह सहायता के 01 हितग्राही शामिल रहे। इस प्रकार कुल 27 हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन द्वारा आयोजित जन कल्याण शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना तथा पात्र व्यक्तियों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से शासन की जनहितकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद श्री रजनीश राय, श्री रीतेश जैन, श्री ज्योतिरादित्य भलावी, श्रीमती स्मिता बर्मन, एल्डरमैन श्री सुदील बरमैया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, निकाय के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
अंत में सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों के सहयोग एवं सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जन कल्याण 2026 शिविर के सफल आयोजन का समापन किया गया।