पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर, गोली मारकर की गई हत्या

रिपोर्ट (राकेश शर्मा)शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर कर दी गईं हत्या,PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर की हत्या। कोलकाता के मध्यमग्राम में हुई हत्या,गोली लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
कोलकाता/पश्चिम बंगाल। शुभेंदु अधिकारी के निजी असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें चार गोलियां मारी गईं। यह घटना कोलकाता के मध्य ग्राम क्षेत्र में हुई।
सूचना के अनुसार, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी का आरोप लगाया जा रहा है। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पहली बार शांतिपूर्ण चुनाव के बाद, परिणाम आने के बाद राज्य में हिंसा और हत्याओं की घटनाओं को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया है।