सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा खुद पहुंचे घर-घर, जनगणना से जोड़ रहे विकास की कड़ी

सीधी।
जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध कलेक्टर विकास मिश्रा जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में स्वयं सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने सीधी जिले के सिहावल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहावल पहुंचकर घर-घर जाकर जनगणना कार्य किया।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने ग्राम सिहावल में बृजेंद्र सिंह परिहार के निवास पर पहुंचकर स्वयं बैठकर जनगणना की प्रक्रिया पूर्ण की। बृजेंद्र सिंह परिहार पूर्व में सीआरपीएफ में सेवाएं दे चुके हैं और वर्ष 1971 में बांग्लादेश निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं। वर्तमान में वे दिल्ली क्राइम न्यूज़ में पत्रकारिता कर रहे हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर ने श्री परिहार को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही जनगणना कार्य पूर्ण होने के उपरांत उन्हें जनगणना का प्रतीक चिन्ह ब्रेसलेट भी पहनाया गया।
कलेक्टर की इस पहल को आमजन के बीच सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और जिले के विकास के लिए सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकेंगे।