जनसुनवाई में IPL देख रहे खुटार SHO लाइन हाजिर, SP ने दिखाया सख्त तेवर

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहाँपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। जब सभी अफसर जनता की फरियाद सुन रहे थे, तभी खुटार थाना प्रभारी श्याम वीर सिंह मोबाइल पर IPL मैच देखने में मस्त थे।
किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने जमकर कमेंट किए।
मामला SP सौरभ दीक्षित तक पहुंचा। SP ने तुरंत एक्शन लेते हुए बुधवार को SHO श्यामवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
SP ने साफ कहा: ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है, वहीं जनता SP की तारीफ कर रही है।