26 अप्रैल को MPPSC प्रारंभिक परीक्षा, डिंडौरी में 3 केंद्र तैयार—सुचारू संचालन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

0 652

डिंडौरी | रिपोर्टर – सोहन श्याम, बजाग

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

जिला मुख्यालय डिंडौरी में परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय एकलव्य हायर सेकेंडरी विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी विद्यालय एवं शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय शामिल हैं।

परीक्षा से जुड़ी सभी गतिविधियों की निगरानी और त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए कलेक्टर कार्यालय (अधीक्षक कक्ष) में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री देवेंद्र कुमार सिंगौर (मो. 9424340912) सहित सहायक ग्रेड-3 श्री धनेश धुर्वे, श्री आशीष धुर्वे, श्रीमती मंजूलता धुर्वे एवं भृत्य श्री मनीष रावत की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षार्थी इन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

परीक्षा केंद्रों के सफल संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रशासन ने सभी अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment