केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल जमुना कॉलरी के पूर्व छात्र रोहन जैन का विद्यालय में भव्य स्वागत

0 141

जमुना कोतमा (राकेश शर्मा)_यूपीएससी में सफलता के बाद 18 अप्रैल को पहुंचे अपने विद्यालय, विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन_केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल जमुना कॉलरी के पूर्व विद्यार्थी रोहन जैन ने हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता अर्जित कर गृह नगर आगमन किया। रोहन ने वर्ष 2019-20 में इसी विद्यालय से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

 

18 अप्रैल को रोहन जैन अपने पूर्व विद्यालय पहुंचे, जहां से उन्होंने यूपीएससी का सपना देखा था। विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने उत्साह व अपनत्व के साथ उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

 

इस अवसर पर रोहन ने विद्यार्थियों से संवाद किया और करियर निर्माण तथा यूपीएससी परीक्षा की तैयारी से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि वे पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।

 

कार्यक्रम में रोहन के पिताजी भी उपस्थित रहे। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि बच्चों को सपने देखने के लिए अनुकूल माहौल दें और उनके हर सपने को पूरा करने में पूरा सहयोग करें, तो सफलता निश्चित है।विद्यालय के प्राचार्य ने रोहन को आगामी प्रशिक्षण एवं भविष्य में एक कुशल प्रशासक बनने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment