ट्रेन से गिरकर महिला यात्री की दर्दनाक मौत, प्लेटफार्म पर तड़पती रही

0 138

📍 महोबा (उ.प्र.)

महोबा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से एक महिला यात्री की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और बच्चे के साथ पैर का इलाज कराने मऊरानीपुर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ते वक्त उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गई। गिरते ही महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसका हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद महिला काफी देर तक प्लेटफार्म पर तड़पती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment