महोबा में “महापंचायत” का आयोजन, बेटियों की सुरक्षा और जागरूकता पर दिया गया जोर

SLUG: एक थीम आधारित महापंचायत का आयोजन

0 129

 

स्थान: महोबा

रिपोर्टर: राम सिंह

दिनांक: 18.04.2026

खबर:

महोबा मुख्यालय स्थित टूरिस्ट बंगला होटल परिसर में एक भव्य महापंचायत एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति, महोबा” के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसकी अगुवाई भाजपा नेता एवं समाजसेवी नीरज रावत ने की।

कार्यक्रम का संचालन कवि देवेंद्र चतुर्वेदी द्वारा ओजपूर्ण शैली में किया गया। इस दौरान महिला शक्ति सहित विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे और समाज में बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा एवं जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के भविष्य, शिक्षा और सामाजिक परिवेश पर सतर्क नजर रखें तथा उन्हें सही मार्गदर्शन दें।

कार्यक्रम में बाहर से आए संत एवं अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में परिवार और समाज की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने युवाओं को सही दिशा देने और आपसी सद्भाव बनाए रखने पर बल दिया।

महापंचायत में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिससे पूरे कार्यक्रम का माहौल ऊर्जावान बना रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment