सीधी में ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा: कोतवाली पुलिस ने ₹13 लाख का मशरूका किया जब्त

0 376

सीधी | 18 अप्रैल 2026

शहर के गांधी चौक स्थित ज्वेलरी शॉप में ग्राहकों के वेश में आई महिलाओं द्वारा की गई लाखों की चोरी के मामले का कोतवाली पुलिस ने चंद दिनों में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन समेत चोरी गए आभूषण बरामद करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

घटना का विवरण:

फरियादी मोहित सोनी, निवासी वार्ड क्रमांक 10 जैसवाल कॉलोनी, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उनकी दुकान पर 2-3 महिलाएं जेवर देखने आईं। इसी दौरान उन्होंने सोने की चैन, मंगलसूत्र, लाकेट सहित अन्य आभूषण चुरा लिए और ऑटो से फरार हो गईं।

ऐसे सुलझा मामला:

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव और डीएसपी अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने करीब 20 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध वाहन व आरोपियों के रूट का पता लगाया। मुखबिर की सूचना पर तेंदुहा मोड़ के पास घेराबंदी की गई, जहां आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए।

बरामदगी:

सोने के आभूषण: करीब ₹5,00,000

जप्त वाहन: करीब ₹8,00,000

कुल मशरूका: लगभग ₹13,00,000

पुलिस टीम की भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय, उपनिरीक्षक सुनील पांडेय, प्रधान आरक्षक आनंद शर्मा, रण बहादुर सिंह, आरक्षक शिवेंद्र मिश्रा एवं महिला आरक्षक प्रिया तिवारी की अहम भूमिका रही।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment