शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिहावल पुलिस ने दबोचा; जेल भेजा ग

0 53

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी,रिपोर्ट :-शाहिद खान

 

सीधी। जिले के सिहावल चौकी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम घोपारी की पीड़िता की शिकायत पर थाना अमिलिया में 31 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी तथा एसडीओपी चुरहट के मार्गदर्शन में चौकी सिहावल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अभियान चलाया। लगातार पतासाजी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 29 सितंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई तथा वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों के प्रति पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पूरी कार्रवाई में चौकी सिहावल की पुलिस टीम एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment