अवैध शराब पर प्रशासन सख्त: 31 प्रकरण दर्ज, 108 लीटर मदिरा जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर चला विशेष अभियान, ढाबों और अवैध विक्रय केंद्रों पर कार्रवाई तेज

0 389

 

सीधी, 13 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय एवं परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी संतोष सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

01 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 के बीच आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा विक्रय केंद्रों एवं ढाबों पर छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 31 प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान 108 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। सभी मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(ए) एवं (एफ) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि मदिरा दुकानों के आसपास नमकीन, चना और अंडे के ठेलों पर लोगों की भीड़ लगती है, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बनती है। इस पर संज्ञान लेते हुए 12 अप्रैल को शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक विशेष अभियान चलाकर ऐसे ठेले हटवाए गए।

साथ ही अनुज्ञप्तिधारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मदिरा दुकानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और ठेले लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment