डीएम, एसपी ने 14 अप्रैल से लगने वाले अध्यात्म मेला स्थल का निरीक्षण।

0 109

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी साहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ रैली ग्राउंड, साउथ सिटी के सामने बरेली मोड़ स्थित 14 अप्रैल से लगने वाले आध्यात्म मेला स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने अग्नि सुरक्षा एवं विद्युत सुरक्षा सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार एवं अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment