शाहजहांपुर के बरेली मोड़ के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया डीएम,एसपी ने किया निरीक्षण

0 198

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बरेली मोड़ चल रहे चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंता को निर्देश दिए कि कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि चौड़ीकरण कार्य में आने वाले विद्युत पोलों को जल्द शिफ्ट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण पूर्ण कराकर बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड, लगने वाले ठेलों व्यवस्थित तरीके से लगवाया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार एवं अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment