यूपी के वित्त मंत्री ने दस्तक अभियान की रैली को हरि झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

0 192

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

 

यह अभियान 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक “दस्तक अभियान” भी चलाया जाएगा।

 

जिसके माध्यम से आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम जनमानस को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेगी।

 

इस अभियान का उद्देश्य आम जनमानस को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। रैली में लोगों ने “7 का वार, संचारी रोगों पर प्रहार” और “स्वास्थ्य व्यवहार अपनाना है – संचारी रोगों को हराना है” जैसे संदेश दिए।

 

नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने स्वच्छता और मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए कार्य किया जाएगा, कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी एक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, आमजन से अपील की गई है कि वे संचारी रोगों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाएं।

 

कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विवेक कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment