संदीपनी विद्यालय शहपुरा में शाला प्रवेशोत्सव 2026 का भव्य आयोजन, सीएम के लाइव प्रसारण से छात्रों को मिला प्रेरणा संदेश

0 161

 

नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प

डिंडोरी | रिपोर्टर मनोज कुमार यादव

जिले के शहपुरा स्थित संदीपनी विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव 2026 का भव्य आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लाइव प्रसारण का सामूहिक अवलोकन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को लेकर प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे एवं कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक व पुष्पमाला के साथ स्वागत किया गया तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। शिक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

शाला प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment