महावीर जयंती के अवकाश में संशोधन, 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
डिंडौरी-कलेक्टर जिला डिंडोरी द्वारा जारी आदेशानुसार महावीर जयंती के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है।
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुपालन एवं स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को घोषित अवकाश के स्थान पर अब 30 मार्च 2026 (सोमवार) को संपूर्ण डिंडोरी जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार 31 मार्च 2026 को जिले के सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे। हालांकि यह अवकाश कोषालय एवं उप कोषालय पर लागू नहीं होगा।
कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।