केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में सत्र की अंतिम वीएमसी मीटिंग सम्पन्न

रिपोर्ट➖नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*
जमुना कोतमा-क्षेत्र के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान केंद्रीय विद्यालय में ‘विद्यालय प्रबंधन समिति’ सत्र 2025-26 की तीसरी और अंतिम बैठक सम्पन्न हुई । ज्ञात हो कि विद्यालय के विकास कार्यों एवं प्रगति समीक्षा हेतु समय-समय पर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठकें आयोजित होती रहती हैं । इसी क्रम में आज विद्यालय के विकास कार्यों की समीक्षा और संवर्धन हेतु वर्ष की अंतिम बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता ‘विद्यालय प्रबंधन समिति’ अध्यक्ष प्रभाकर राम त्रिपाठी, महाप्रबंधक एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र, ने की। सभा मे प्राचार्य मनोज कुमार ने विद्यालय के शैक्षिक, सह- शैक्षिक उपलब्धियों और ढाँचागत विकास हेतु चल रहे उल्लेखनीय कार्यों से अवगत कराया और महाप्रबंधक के सहयोग और समर्थन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
साथ ही प्राचार्य ने आगामी सत्र में और बेहतर परिणाम के लिए अपनी आवश्यकताएँ और योजनाएँ प्रस्तुत किया। ढाँचागत विकास कार्यों जैसे कि कक्षाओं हेतु पैनल, नवीन बालवाटिका कक्ष, वाणिज्य कक्षाओं एवं खेल मैदान के विस्तार हेतु प्रस्ताव रखा गया। सभा द्वारा आगामी सत्र में बहु-प्राथमिकता आधार पर कार्यों को पूरा कराने का आश्वासन दिया गया। महाप्रबंधक ने विद्यालय की उपलब्धियों पर खुशी प्रकट करते हुए प्राचार्य और शिक्षकों को धन्यवाद दिया और भविष्य में अपने सहयोग, समर्थन और मार्गदर्शन के प्रति आस्वस्त किया।
इस संगोष्ठी में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हेतु अध्यक्ष के अतिरिक्त एसओ सिविल, क्षेत्रीय चिकित्साधिकारी, शिक्षाविद, अभिभावक प्रतिनिधि, शिक्षक प्रतिनिधि, सदस्य अनु.जाति/जनजाति एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय विकास के लिए समस्त कार्यवृत्तियों पर परिचर्चा के उपरांत सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई ।