जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने सुनीं 122 आवेदकों की समस्याएं

0 257

 

समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सीधी, 17 मार्च 2026

जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए 122 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

सीईओ श्री सोलंकी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन आवेदनों में समय-सीमा निर्धारित है, उनका प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। साथ ही हितग्राहियों को उनके आवेदन की प्रगति की जानकारी देना भी अनिवार्य बताया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करें, जिससे जनसुनवाई की प्रक्रिया प्रभावी और परिणामकारी बन सके।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी गोपद बनास राकेश शुक्ला सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिले के सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment