ईंट भट्टी में बाल श्रमिक मिलने पर जांच, नियोजक को दी गई चेतावनी

डिंडौरी : 12 मार्च, 2026
रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
बजाग,डिंडौरी- आज दिनांक 12 मार्च 2026 को विकासखंड बजाग अंतर्गत ग्राम सुनियामार, पोस्ट बोन्दर स्थित मेसर्स मां नर्मदा ट्रेडर्स की ईंट निर्माण भट्टी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहन में चढ़ाई-उठाई कार्य में लगे 8 श्रमिकों में से 4 बाल श्रमिक पाए गए। मामले की जानकारी दिए जाने पर संबंधित बाल श्रमिक कार्यस्थल छोड़कर चले गए। इसके पश्चात स्थल का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन एवं स्थल पंचनामा एनजीओ संस्था प्रदीपन के सहयोग से तैयार किया गया।

प्राथमिक जांच में पाया गया कि बाल श्रमिक कार्यस्थल पर स्वयं कार्य करने के लिए पहुंचे थे। इस संबंध में नियोजक श्री मेश चक्रवर्ती को भविष्य में किसी भी स्थिति में बाल श्रमिकों को कार्य पर न रखने की सख्त सलाह दी गई है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बाल श्रम को रोकने के लिए निरंतर निरीक्षण एवं निगरानी की कार्रवाई जारी रहेगी।