विकासखंड करंजिया में जनगणना का प्रशिक्षण आयोजित

डिंडौरी : 12 मार्च, 2026
करंजिया,डिंडौरी-कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन तथा अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री रामबाबू देवांगन के मार्गदर्शन में अनुविभाग बजाग अंतर्गत विकासखंड करंजिया में प्रस्तावित प्रगणकों, पर्यवेक्षकों, मास्टर ट्रेनरों, जनशिक्षकों एवं पटवारियों के लिए Census of India 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना (HLO) से संबंधित प्रशिक्षण उत्कृष्ट विद्यालय करंजिया में आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित हुआ। पहली पाली प्रातः 11:00 बजे से 1:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित की गई। प्रशिक्षण में जनगणना 2027 का प्रारंभिक परिचय, HLB सृजन, HLB में भवन, जनगणना मकान एवं परिवार की पहचान कर उनकी नंबरिंग तथा HLO App के माध्यम से गणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण पीपीटी के माध्यम से सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस भरत अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम में कुल 275 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, बीआरसी श्री अजय राय, बीईओ करंजिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।