14 मार्च को लगेगी नेशनल लोक अदालत 22 खंडपीठों द्वारा किया जाएगा प्रकरणों का निराकरण

🔴 BREAKING NEWS | Pride India News
📍 सीधी | 12 मार्च 2026
राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय सीधी सहित चुरहट, मझौली और रामपुर नैकिन में किया जाएगा।
जिला न्यायालय परिसर के ए.डी.आर. भवन में सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ प्रयाग लाल दिनकर (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी) द्वारा किया जाएगा।
⚖️ 22 न्यायिक खंडपीठों का गठन
नेशनल लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों के त्वरित निराकरण के लिए 22 न्यायिक खंडपीठों का गठन किया गया है, जिनमें जिला न्यायालय सीधी, सिविल न्यायालय चुरहट, मझौली और रामपुर नैकिन के न्यायाधीश शामिल रहेंगे।
📂 इन मामलों का होगा निराकरण
सिविल और आपराधिक प्रकरण
मोटर दुर्घटना दावा मामले
चेक बाउंस केस
श्रम एवं पारिवारिक विवाद
विद्युत एवं भूमि अधिग्रहण मामले
जलकर और बिजली बिल से जुड़े प्रीलिटिगेशन प्रकरण
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुकेश कुमार शिवहरे ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का आपसी समझौते से त्वरित समाधान कराया जाएगा।
📢 आमजन से अपील
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रयाग लाल दिनकर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने राजीनामा योग्य मामलों का निराकरण 14 मार्च को आयोजित नेशनल लोक अदालत में कराएं और विवाद-विहीन समाज के निर्माण में सहयोग दें