घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, चार सिलेंडर जब्त

0 157

डिंडौरी : 12 मार्च, 2026

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार आज 12 मार्च 2026 को वार्ड क्रमांक 1 मेन रोड डिंडोरी स्थित मारवाड़ी भोजनालय में खाद्य विभाग द्वारा निरीक्षण किया गया। जाँच कार्रवाई सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री शमीम खान तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीआकाश तुरकर द्वारा की गई।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रतिष्ठान के संचालक श्री अजय कुमार बघेल द्वारा घरेलू उपयोग के लाल रंग के 4 एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक रूप से उपयोग किया जा रहा था। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर मौके से चारों सिलेंडर जब्त कर लिए गए।

जब्त सिलेंडरों को आगे की कार्रवाई हेतु Dindori Indane Gas Agency की सुपुर्दगी में दिया गया। साथ ही Liquefied Petroleum Gas (Regulation of Supply and Distribution) Order, 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध प्रकरण तैयार किया गया।

खाद्य विभाग ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में विभाग द्वारा निरंतर निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment