पीएम श्री स्कूल नवोदय विद्यालय चुरहट में स्काउट-गाइड विद्यार्थियों को मिले तृतीय सोपान प्रमाण पत्र

🔴 BREAKING NEWS | Pride India News
📍 सीधी | 12 मार्च 2026
जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स गतिविधियों के अंतर्गत चयनित छात्र-छात्राओं को तृतीय सोपान प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.के. त्रिपाठी ने बताया कि स्काउट-गाइड गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास को प्रोत्साहित किया जाता है। छात्र-छात्राएं विभिन्न साहसिक कैंपों और गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।
आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. डी.के. त्रिपाठी, उप प्राचार्य सुबोध कुमार तिवारी और वरिष्ठ शिक्षक रुपेश चौधरी ने चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान स्काउट मास्टर आर.पी. पटेल, मनीष कुमार दीक्षित, गाइड कैप्टन सुचिता सिंह, माधुरी वर्मा, विद्यालय कैप्टन मास्टर हर्षित द्विवेदी और अनुपमा द्विवेदी सहित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्काउट दीपक साकेत, लवकुश साकेत, विनीत कुशवाहा, प्रसून शुक्ला, पीयूष द्विवेदी, पंकज जायसवाल तथा गाइड अनुपमा द्विवेदी, नीलम पटेल, सोनम रजक, प्रज्ञा पटेल, लक्ष्मी साहू, प्रांजल नामदेव, रितिका सिंह और जिया सिंह चौहान को तृतीय सोपान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।