गैस गोदाम और पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की सख्ती कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

🔴 BREAKING NEWS | Pride India News
सीधी | 12 मार्च 2026
जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देश पर गैस गोदामों, गैस वितरण स्थलों और पेट्रोल पंपों का सघन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने भंडारण, वितरण व्यवस्था और उपलब्धता की स्थिति का जायजा लिया।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित रूप से एलपीजी गैस उपलब्ध कराई जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही गैस रिफिल बुकिंग स्वीकार की जाएगी।
⚠️ प्रशासन ने चेतावनी दी है कि
गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमित वितरण की शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी प्रियल यादव, नायब तहसीलदार एकता शुक्ला, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सिंह और रघुवंशमणि शुक्ला ने कई गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। नागरिकों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक गैस संग्रह न करें।