सीधी जिले के पर्सली एवं चमराडोल में राज्यपाल के साथ सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की सहभागिता, जनसंवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

आज सीधी जिले के ग्राम पर्सली में जनजातीय समुदाय के भाई-बहनों से आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। इस जनसंवाद कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगूभाई छगनभाई पटेल के साथ सीधी–सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समाज के लोगों से सीधा संवाद किया गया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम, श्रीमती मंजू रामजी सिंह, कलेक्टर सीधी स्वरोचिष सोमवंशी, जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी सहित प्रशासनिक अमला एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे। जनजातीय समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सरकार की लाभकारी योजना को बताया।
इसके पश्चात सीधी जिले के ग्राम चमराडोल में राज्यपाल महोदय के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवकुमार सिंह सहित प्रशासनिक अमला एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।