नशे में वाहन चलाने वालों पर सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 

0 262

चार चालकों पर 41,500 रुपये का जुर्माना, अब हर थाना क्षेत्र में होगी ब्रेथ एनालाइजर से जांच

सीधी | 23 फरवरी 2026

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सीधी पुलिस ने नशे में किया है। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

यातायात थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेश देश के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए चार चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

न्यायालय ने लगाया भारी अर्थदंड

माननीय न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को दोषी पाते हुए कुल 41,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

मनोज कुमार वर्मा (हाइवा चालक, भदौही यूपी) – ₹10,000

नरेन्द्र यादव (आयसर ट्रक चालक, अयोध्या यूपी) – ₹10,500

सुजीत साकेत (मोटरसाइकिल चालक, जमोड़ी सीधी) – ₹10,500

अरूणेन्द्र सिंह (पिकअप चालक, सतना) – ₹10,500

दोबारा गलती पर रद्द होगा लाइसेंस

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन चालकों पर पहले से शराब पीकर वाहन चलाने का जुर्माना लग चुका है, यदि वे दोबारा इसी अपराध में पकड़े जाते हैं तो उनके ड्राइविंग लाइसेंस को ब्लैक लिस्ट कर निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। ऐसे चालकों का अलग से डेटा बेस तैयार किया जा रहा है।

त्योहारों के मद्देनजर विशेष तैयारी

होली, ईद और नवरात्रि जैसे आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले के सभी थानों को ब्रेथ एनालाइजर मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। अब प्रत्येक थाना क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा और नशे में पाए जाने पर मौके पर ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीधी पुलिस की अपील

सीधी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों की खुशियों में खलल न डालें। नशे में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि जानलेवा भी है। यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment