दिव्यांगजनों के लिए मेडिकल बोर्ड एवं उपकरण वितरण शिविर प्रारंभ

0 7,997


आज करंजिया जनपद पंचायत में लगा शिविर

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

करंजिया,डिंडौरी-सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु जिले में मेडिकल बोर्ड, पेंशन निराकरण, यूडीआईडी पंजीयन तथा सहायक उपकरण वितरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत स्तर पर शिविरों की शुरुआत कर दी गई है।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज जनपद पंचायत करंजिया में दिव्यांगजन हितग्राहियों के लिए शिविर आयोजित किया गया, जिसमें मेडिकल परीक्षण, प्रमाण पत्र निर्माण, यूडीआईडी कार्ड पंजीयन, पेंशन संबंधी कार्यवाही तथा सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन की प्रक्रिया संपन्न की गई। शिविर में संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर हितग्राहियों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन शिविरों में दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ देने की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। आगामी दिनों में अन्य जनपद पंचायतों में भी निर्धारित तिथियों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment