शादी में शामिल होने जा रही महिला का बैग गाड़ी में छूट,पुलिस ने ढूंढा कर किया वापस।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। जरा सी लापरवाही कभी-कभी भारी नुकसान कर बैठी है, ज्यादा जल्दी भी कभी कभी उचित नहीं होती, क्योंकि ज्यादा जल्दी में हमसे कोई ना कोई भूल चूक हो ही जाती है ऐसा ही एक मामला शाहजहांपुर में सामने आया जहां एक महिला शादी में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर पहुंची और जल्दबाजी में ईको गाड़ी में अपना बैग भूल गई, शादी में शामिल होने जा रही महिला तो आप स्वयं समझ सकते हैं की बैग में बहुत कुछ हो सकता है कीमती सामान, पुलिस की तत्परता से बैग सुरक्षित महिला के सुपुर्द किया गया।
प्रदीप कुमार राय प्रभारी थाना बांडा ने बताया कि जिला खीरी के थाना पलिया निवासी महिला शोभा पत्नी पंकज शादी में शामिल होने के लिए पलिया के बस स्टैंड से ईको गाड़ी में बैठक कर शाहजहांपुर के थाना बांडा ग्राम बिरहाना जा रही थी करीब ग्यारह बजे बिलसंडा रोड स्थित बांडा मंदिर के पास ईको गाड़ी से उतर गई और अपना बैग गाड़ी में ही भूल गई , महिला ने इस की जानकारी थाने पर दी तो तत्काल एस,एस,आई विनीत कुमार ने साथ पुलिस टीम को बैग की तलाश में भेजा गया, एक घंटे के अंदर महिला का बैग वाहन चालक से संपर्क कर बरामद कर महिला के सुपुर्द किया, बैग खोलकर दिखाया गया तो समस्त कीमती सामान सुरक्षित मौजूद था, महिला के द्वारा पुलिस की प्रशंसा की गई।