अंधे कानून तुरंत वापिस लिए जाए, नरेंद्र त्यागी

श्रमिक विरोधी 4 श्रम कानून मंजूर नहीं।
मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर यूपी।
केंद्र सरकार द्वारा चार लेबर कोड लागू करने के विरोध में देशभर के यूनियन संगठनों द्वारा 12 फरवरी को आहूत देशव्यापी सांकेतिक हड़ताल के क्रम में AIRF/NRMU के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की निंदा करते हुए मुख्य टिकट निरीक्षक नरमू के सहायक मण्डल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में चेकिंग स्टाफ द्वारा काला फीता बांध कर विरोध दर्ज कराया गया
सहायक मण्डल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने सभी को संघर्षों हेतु जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लागू चार लेबर कोड मंजूर नहीं ये अंधे कानून तुरंत वापिस लिए जाएं इनके लागू होने पर कर्मचारियों की छंटनी आसान होगी, हड़ताल पर प्रतिबन्ध लगेगा मजदूरों का शोषण ओर उनके अधिकारों का हनन होगा असंगठित यूनियन कमजोर और असहाय होगी और इंडस्ट्रीज में मजदूर विरोधी नीतियों का बोलबाला रहेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार आठवा पे कमीशन जल्दी लागू करे ठेकेदारी प्रथा को बंद करे वेतन प्रणाली में संशोधन करके आयोग द्वारा संगठन की मांग अनुसार वेतन लागू किया जाए मुख्य रूप से अरशद खान, संजय यादव, एस के श्रीवास्तव, संजीब, सोनी,संजीव गौर, नितिन कुमार, पवन शर्मा, अशोक शाह, जितेंद्र कुमार,राजू यादव आदि मौजूद रहे।