वित्त मंत्री की उपस्थिति में करोड़ों के प्रस्ताव पारित।
महानगर में होगा चौमुखी विकास, महापौर अर्चना वर्मा

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में महानगर के चौमुखी विकास कार्यों के लिए सर्व सम्मति से पास किए गए प्रस्ताव ।
महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम द्वारा सदन की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की नगर निगम बोर्ड बैठक में उपस्थिति रही।
बैठक में मुख्य रुप में मूल बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रारम्भिक अवशेष 5000.00 लाख व वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुमानित प्राप्तियां 42586.91 लाख (चार अरब पच्चीस करोड़ छियासी लाख इक्यानवे हजार) तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुमानित व्यय रुपये 41575.25 लाख (चार अरब पन्द्रह करोड पचहत्तर लाख पच्चीस हजार) के प्रस्ताव रखे गए , जो सर्व सम्मति से पारित किए गए।
इसके अतिरिक्त बैठक में पार्षदों द्वारा अपने-अपने वाडों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए सड़क निर्माण कार्य, प्रकाश व जलापूर्ति की व्यवस्था को बेहतर रखने, स्वच्छता को बेहतर रखने के लिए आबादी के अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति, यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़कों पर लोगों द्वारा कर रखे अतिक्रमण को मुक्त रखने के सम्बन्ध में अपने-अपने सुझाव व प्रस्ताव रखे, जिस पर महापौर द्वारा सहमति जताते हुए सभी सुझावों, प्रस्तावों पर अमल करने के लिए सहमति प्रदान की गई।
बोर्ड बैठक में उपस्थित वित्त मंत्री ने अपने कहा गया कि महानगर के वार्डों में आबादी और क्षेत्रफल के अनुसार नगर निगम द्वारा कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए , जिससे महानगर को व्यवस्थित ढंग से सफाई कार्य कराया जा सकें, महानगर की सड़कों के किनारे व फुटपॉथ व नाले-नालियों पर लोगों द्वारा कर रखे अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने पर बल दिया गया।
अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद भी यदि अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण किया जाए अथवा यातायात में किसी प्रकार का व्यवधान डाला जाए , तो कम से कम धनराशि रुपये 1000/- जुमानें की प्रक्रिया को अपनाते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए ।
साथ ही साथ महानगर में स्थित गौशाला की मॉनीटरिंग समय-समय पर किए जाने तथा सदन की बैठक में पास किए गए प्रस्तावों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उस पर अमल किए जाने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
मंत्री जी द्वारा कहा गया कि महानगर क्षेत्र में स्थित नाले-नालियों की बेहतर सफाई कराई जाए, प्रकाश व्यवस्था को दुरस्त रखा जाए। पार्षदों से अपील की गई कि वे अपने वार्ड वासियों की सुविधा के दृष्टिगत् अपने वार्ड में सुनयोजित ढंग से विकास कार्यों को कराए, सदन की बैठक में पार्षदों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से सम्बन्धित समस्याओं को भी रखा,
बैठक में महापौर अर्चना वर्मा, सांसद लोकसमा अरुण कुमार सागर, सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार, विधायक ददरौल अरविन्द कुमार सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डी०पी०एस० राठौर, कार्यकारिणी समिति के उप-सभापति वेद प्रकाश मौर्य, समस्त कार्यकारिणी के सदस्यगण एवं समस्त पार्षद , नगर आयुक्त डॉ० बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस०के० सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त श्रीमती संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह व नगर निगम के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।