लोकप्रिय नेताओं के आचरण से सीखे नेतृत्व का गुण- डॉ प्रिया

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर।
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के वाणिज्य विभाग में चल रहे प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के पांचवे दिन “स्व-प्रेरणा की तकनीकें” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली की इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ प्रिया सक्सेना ने कहा कि लोकप्रिय नेताओं के कार्यशैली को पढ़ना चाहिए़ और उनके आचरण से सीखना चाहिए़ । अपने व्याख्यान में उन्होंने आंतरिक प्रेरणा, लक्ष्य पर एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सफलता की मूल कुंजी बताते हुए कहा कि ये तत्व न केवल निरंतरता बनाए रखते हैं, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तिगत नेतृत्व विकास क्षमता में भी सहायक होते हैं। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया।अपने संबोधन में उन्होंने स्व-प्रेरणा की व्यावहारिक तकनीकों पर भी प्रकाश डाला। डॉ. प्रिया ने टालमटोल की प्रवृत्ति को त्यागने, अच्छी आदतों के निर्माण, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जीवन में आने वाली चुनौतियों और असफलताओं के समय स्वयं को प्रेरित रखने के उपाय बताए। इससे पूर्व जागृति गुप्ता ने चन्दन तिलक व डॉ बरखा सक्सेना ने पटका पहनाकर डॉ प्रिया का सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रो. अनुराग अग्रवाल , डॉ शिवानी भारद्वाज, डॉ कमलेश गौतम, डॉ बलवीर, डॉ आशीष गोयल, डॉ केशव, बृज लाली, पोथी राम सिंह, अपर्णा त्रिपाठी, डॉ मोहनी शंकर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।