विद्यालय शिक्षा समिति के प्रशिक्षकों को नियमित करें सरकार, जिला प्रशिक्षक नवीन कुमार 

0 346

घोसी (जहानाबाद ) बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के जिला प्रशिक्षक नवीन कुमार ने व्यान जारी कर कहा है कि विद्यालय शिक्षा समिति के प्रशिक्षकों को नियमित करें सरकार, उन्होंने जारी व्यान में कहा कि वह हम प्रशिक्षक 2008 से लगातार विद्यालय में शिक्षा समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण देते आ रहे हैं जिससे शिक्षा और विद्यालय के प्रति समुदाय की सहभागिता बढ़ी है, लिहाजा विद्यालयों में बच्चों का शत प्रतिशत नांमाकन, उनका ठहराव, हुआ है, वहीं विद्यालय विकास योजना, सतत व्यापक मूल्यांकन, वाल केन्द्रीयित शिक्षा प्रणाली, मुख्यमंत्री समग्र विद्यालय विकास योजना, छात्रवृत्ति पोशाक योजनाओं , मध्याहृन भोजन योजना, प्रधानमंत्री पोशन योजना सहित विद्यालय भवन निर्माण, वाल संसद, मीना मंच,के साथ विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण, वहीं तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण,के साथ एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण के सफल संचालन में हम प्रशिक्षकों का महत्व पूर्ण योगदान है, जिससे शिक्षा के प्रति समाज में जागृति आई है,उन्होंने जोर देकर कहा कि हम प्रशिक्षकों ने तालिमि मरकज ,टोला सेवक, प्रधानाध्यापक ,वरिय शिक्षक सहित विकास मित्र को भी प्रशिक्षित किया है, जिसे सरकार नियमित कर सम्मान जनक मानदेय का भुगतान कर रही है, उन्होंने कहा कि सरकार वे रोजगारों को रोजगार,व नौकरी देने की बात कर रही है वहीं हम प्रशिक्षक लागातार बीस वर्षों से न्यूनतम मजदूरी पर काम करते आ रहे हैं, जिससे हम प्रशिक्षकों का हाल बुरा है, लिहाजा शिक्षा समिति के मास्टर प्रशिक्षकों को नियमित करने की मांग सरकार से की है, इस दौरान उन्होंने बताया कि हमलोगों ने पटना के गरर्दनीवाग में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया, वहीं शिक्षा विभाग के सचिव सहित बिहार के सभी जिलों पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है लिहाजा सरकार हमारी बात को अनशुनी करते आ रही है, लिहाजा समुदाय प्रतिनिधियों को शिक्षा के प्रति अलख जगाने वाले प्रशिक्षकों को नियमित करने की मांग सरकार से की है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment