8 फरवरी को राज्यमंत्री राधा सिंह का सीधी दौरा

0 7,743

8 फरवरी को पत्रकार वार्ता व स्थानीय कार्यक्रमों में होंगी शामिल
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) श्रीमती राधा सिंह का सीधी जिला दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार वे 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को सायं 5 बजे चितरंगी से प्रस्थान कर सायं 7 बजे सर्किट हाउस, सीधी पहुंचेंगी, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी।
8 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस, सीधी में केंद्रीय बजट के संबंध में पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात वे सीधी में स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगी।
मंत्री जी के भ्रमण के दौरान आवागमन हेतु वाहन क्रमांक MP13-ZS-3706 निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के समन्वय के लिए पीएसओ श्री प्रकाश कटारे को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासन को मंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किए जाएंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment