ग्राम पड़रिया खुर्द में 11 से 18 फरवरी तक पांचवा,शिव शक्ति महा रूद्र यज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ,कथा का भव्य आयोजन

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
शाहपुरा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़रिया खुर्द में आदिशक्ति खेर माता की असीम कृपा से धार्मिक आस्था का भव्य आयोजन होने जा रहा है। ग्राम में पंचम शिव शक्ति महा रूद्र यज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन दिनांक 11 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।
यह पावन कार्यक्रम श्री श्री शंकरानंद जी ब्रह्मचारी, अग्नि अखाड़ा हरिद्वार महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। यज्ञाचार्य का संचालन पंडित उमेश कुररिया (ग्वारीघाट, जबलपुर) द्वारा किया जाएगा, वहीं श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कथावाचक पंडित नंदकिशोर शास्त्री (चित्रकूट धाम) के मुखारविंद से होगा।
आयोजन के दौरान प्रतिदिन देवताओं का पूजन एवं हवन प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संपन्न होगा।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:
11 फरवरी (बुधवार): भव्य कलश यात्रा
12 फरवरी (गुरुवार): मंडप रचना, अग्नि मंथन एवं देव पूजन
17 फरवरी (मंगलवार): पूर्णाहुति, समापन एवं कन्या/ब्राह्मण भोज
18 फरवरी (बुधवार): विशाल भंडारा
कार्यक्रम स्थल: ग्राम पड़रिया खुर्द, खेरमाई प्रांगण
आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य महायज्ञ में सहभागिता करें और अपने अमूल्य समय से धर्म कार्य को सफल बनाएं। 🙏