आयुष्मान आरोग्य मंदिर केकरातालाब मैं हुआ NQAS नेशनल असेसमेंट

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
बजाग- विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अन्तर्गत आयुषमान आरोग्य मंदिर किकरातालाब मे आज दिनांक को भारत सरकार की तरफ से नेशनल एसेसमेंट असेसर डॉक्टर विशाल कटारिया और डॉक्टर राजेश मिश्रा के द्वारा किया गया जिसमें राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) सेवाएं दी जाने वाली सुविधाओ का चेकलिस्ट के आधार पर असेसमेंट किया गया नेशनल एसेसमेंट के दौरान जिले से डॉक्टर मनोज पांडे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ममता दीवान स्वास्थ्य अधिकारी डी एच ओ 1 , राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के नोडल अधिकारी डॉक्टर मनोज उरैती, डीपीएम दिलीप कछवाहा, विकासखंड बजाग बीएमओ डॉ चंद्रशेखर धुर्वे, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर चंद्रशेखर तेकाम , डॉक्टर भूपेंद्र मथानिया, बीपीएम लल्ला यादव , फार्मासिस्ट शैलेंद्र ठाकुर, सेक्टर सुपरवाइजर , सीएचओ, एएनएम आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे