NH-39 पर भारी गड़बड़ी का खुलासा! निरीक्षण में सामने आईं गंभीर खामियां, जिम्मेदार मौन

0 210

सीधी/सिंगरौली। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-39 से जुड़े निर्माण/कार्य में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। मौके पर किए गए निरीक्षण के दौरान जो तथ्य सामने आए हैं, वे न केवल कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हैं, बल्कि जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली को भी कटघरे में खड़ा करते हैं।

 

निरीक्षण प्रतिवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि निर्धारित मापदंडों के विपरीत कार्य किया गया। मिट्टी भराव, लेवलिंग और निर्माण प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही पाई गई। जहां तय मानक के अनुसार कार्य होना था, वहां अधूरा और कमजोर काम दिखा। यही नहीं, कार्य प्रगति और वास्तविक स्थिति में भारी अंतर दर्ज किया गया है।

 

कागजों में सब ठीक, जमीन पर हकीकत कुछ और

 

निरीक्षण नोट के अनुसार कार्य को लेकर जो रिपोर्ट पहले दी गई थी, वह जमीनी सच्चाई से मेल नहीं खाती। कागजों में कार्य पूर्ण या संतोषजनक बताया गया, लेकिन मौके पर स्थिति इसके बिल्कुल उलट पाई गई। यह सीधे तौर पर भ्रामक रिपोर्टिंग और संभावित मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

 

सार्वजनिक धन की बर्बादी?

 

सरकारी धन से हो रहे इस कार्य में यदि गुणवत्ता से समझौता किया गया है, तो यह जनता के पैसे की खुली बर्बादी है। सवाल यह है कि

 

कमजोर निर्माण की जिम्मेदारी किसकी है?

 

निरीक्षण से पहले तक दोष कैसे छिपे रहे?

 

क्या ठेकेदार और विभागीय अफसरों के बीच सब कुछ “सेट” था?

 

 

कार्रवाई के निर्देश, लेकिन कब तक?

 

निरीक्षण के बाद खामियों को दूर करने और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए जाने का उल्लेख तो है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं देती। यही वजह है कि यह मामला अब केवल तकनीकी नहीं, बल्कि जवाबदेही और पारदर्शिता का बन चुका है।

 

जनहित से जुड़ा सवाल

 

NH-39 जैसी महत्वपूर्ण सड़क पर लापरवाही सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि जनता की जान से खिलवाड़ भी है। कमजोर सड़कें हादसों को न्योता देती हैं, फिर जिम्मेदारी तय करने में सालों निकल जाते हैं।

 

अब देखने वाली बात यह होगी कि

क्या जिम्मेदार अफसरों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी?

या फिर यह फाइल भी बाकी फाइलों की तरह दफ्तरों की अलमारियों में दबकर रह जाएगी?

कई लोकल न्यूज के साथ प्रदेश और देश स्तर के चैनल अखबार सहित इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment