सड़क सुरक्षा माह के तहत शासकीय आदर्श महाविद्यालय रहंगी में विविध प्रतियोगिताओं

0 196

डिंडोरी।

यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज शासकीय आदर्श महाविद्यालय रहंगी में सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध, चित्रकला, रंगोली एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सड़क सुरक्षा को लेकर अपनी रचनात्मकता व विचार प्रस्तुत किए।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं सुरक्षित सड़क व्यवहार के महत्व को समझाना रहा। इस अवसर पर थाना प्रभारी यातायात श्री सुभाष उईके, सूबेदार अभिनव राय, यातायात स्टाफ, महाविद्यालय के अध्यापकगण तथा लगभग 250 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

परिणाम इस प्रकार रहे—

 

चित्रकला प्रतियोगिता:

प्रथम – दीपक तेकाम, द्वितीय – विधि उइके, तृतीय – लक्ष्मी पूषाम

 

निबंध प्रतियोगिता:

प्रथम – आरती साहू, द्वितीय – राखी पट्टा, तृतीय – अभिलाषा खम्परिया

 

भाषण (वाद-विवाद) प्रतियोगिता:

प्रथम – रितिका भट्ट, द्वितीय – अभिलाषा खम्परिया

 

रंगोली प्रतियोगिता:

प्रथम – अंजली धार्वे

 

 

सभी विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने और समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाने की अपील की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment