सीयूईटी यूजी 2026 डेट बढ़ी 4 फरवरी तक परीक्षा मई में

सीयूईटी कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2026 के फार्म ऑनलाइन भरने की तारीख में बढ़ोत्तरी हुई है। 30 जनवरी से बढ़कर 4 फरवरी अंतिम तिथि हो गई है। 9 से 11 फरवरी तक छात्र संशोधन कर सकेंगे।इसकी परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर बेस से 11 से 31 मई के बीच संभावित है। सीयूईटी में देश के केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं कुछ अन्य विश्वविद्यालय सम्मिलित हैं। स्टूडेंट्स एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक शोध छात्र इंद्रलाल पटेल के द्वारा तिथि बढ़ाने की मांग सोशल मीडिया के माध्यम से की थी। उन्होंने छात्रों से फॉर्म भरने की अपील की है।