देवरी खुर्द में पुलिया निर्माण का भूमि पूजन, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया शुभारंभ

0 353

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

डिंडोरी। जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी खुर्द में पुलिया निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक माननीय ओमप्रकाश धुर्वे ने कन्या पूजन कर तथा माँ सरस्वती जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया।

 

इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और जिन पात्र हितग्राहियों को किसी कारणवश योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था, उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री बद्री प्रसाद साहू, जनपद अध्यक्ष शहपुरा श्रीमती प्रियंका आर्मो, शहपुरा मंडल अध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्ष मानिकपुर, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिला स्तर के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन ग्रामीणों के उत्साह एवं विकास कार्यों के प्रति सकारात्मक माहौल के साथ हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment