मंडल मानिकपुर में विराट हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन

0 297

मानिकपुर: मंडल मानिकपुर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आदरणीय श्याम जी भाईसाहब रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्याम गिरि जी महाराज मालपुर, द्रोणाचार्य जी उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता मातृ शक्ति की ओर से श्रीमती सुदामा झारिया ने की।

कार्यक्रम में मंडल पालक श्री नरेश जी भाईसाहब, ग्राम मुकदम श्री रामसरन बागवान, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री बद्री प्रसाद असाटी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता ने हिंदू समाज को संगठित रहने का आह्वान किया तथा देशी वस्तुओं के अधिकाधिक उपयोग पर बल देते हुए आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री हीरेंद्र सिंह, अर्जुन झारिया, तेज़ीलाल झारिया, कन्हैया बागवान, टोकेश्वर बागवान, नारायण काछी, राजेंद्र झारिया, नरेश झारिया, जगन सिंह, विश्वनाथ झारिया, ओमप्रकाश बागवान सहित ग्राम एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में हिंदूजन और मातृ शक्ति ने सहभागिता की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment