Breaking News

विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित  ६ लोगों का दुखद: निधन

0 447

 

मुंबई: आज सुबह राज्य से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित ६ लोगों का एक विमान हादसे में निधन हो गया है। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे एक आधिकारिक दौरे पर जा रहे थे। तकनीकी खराबी के कारण विमान हादसे का शिकार हो गया। प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पवार के निधन पर राजनीतिक जगत के तमाम नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सरकार की ओर से जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment